सर वह तो पता नहीं, मुझे जो कहा जाता है वह करता हूं: दूसरे टी20I की टीम को लेकर हार्दिक
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में अर्धशतक जड़ने और 4-विकेट लेने वाले भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने दूसरे टी20I में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी पर टीम कॉम्बिनेशन से जुड़ा एक सवाल पूछा। हार्दिक ने जवाब दिया, "सर वह तो पता नहीं...मैं तो बस...ऑल-राउंडर की तरह खेलता हूं...मुझे जो कहा जाता है...वह मैं करता हूं।"