सरकार ₹1,005 करोड़ के वेंचर फंड के ज़रिए स्पेस स्टार्टअप्स में करेगी निवेश

भारत सरकार 'अंतरिक्ष वेंचर कैपिटल फंड' के ज़रिए चुने हुए स्टार्टअप्स में ₹1,005 करोड़ का निवेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि विस्तृत मूल्यांकन, थर्ड-पार्टी ड्यू डिलिजेंस और दस्तावेज़ों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेश का पहला चरण वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही से शुरू होगा। SIDBI वेंचर कैपिटल (SVCL) इस फंड का निवेश प्रबंधक है।

Load More