सरकारी कंपनी RVNL ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड का किया एलान
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड देने का एलान किया है। कंपनी ने कहा, "कंपनी के ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर ₹1.72 (17.20%) का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा।" आरवीएनएल ने डिविडेंड के लिए 21 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।