सरकारी नौकरी न लगने पर 23 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, 50 बार दिया था एग्ज़ाम
कानपुर (यूपी) में सरकारी नौकरी न मिलने की वजह से 23-वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने आत्महत्या कर ली है। कथित सुसाइड नोट में उसने लिखा था, "सॉरी पापा...मैंने 50 बार सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। माफ कर देना।" यूपी में तीसरी रैंक हासिल करने के लिए 2024 में उसे गोल्ड मेडल दिया गया था।