सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने किया 2 दिन की हड़ताल का एलान, बताईं अपनी मांगें
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने 24 और 25 फरवरी को दो दिन की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संगठन की मांगों में हफ्ते में 5 वर्किंग डे, भर्ती कर स्टाफ की कमी दूर करने और परफॉर्मेंस रिव्यू व प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड इंसेंटिव को लेकर दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग शामिल है।