सरकारी बैंकों में 10,000 क्लर्क की बंपर भर्ती में शुरुआती वेतन कितना मिलेगा?
आईबीपीएस ने सरकारी बैंकों में क्लर्क के 10,277 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत शुरुआत में ₹24,050/माह बेसिक सैलरी और भत्तों को मिलाकर लगभग ₹50,000/माह इन हैंड सैलरी मिलेगी। आईबीपीएस की अधिसूचना के मुताबिक, उसके अंतर्गत आने वाले सरकारी बैंकों में क्लर्क के मौजूदा पे स्केल के तहत बेसिक सैलरी ₹64,480/माह तक जाती है।