सरकारी बस से मुंबई में हुए सड़क हादसे का वीडियो आया सामने
कुर्ला वेस्ट (मुंबई) में सोमवार रात को हुए उस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बेस्ट की बस ने कई वाहनों व लोगों को कुचल दिया था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे में कम-से-कम 7 लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग 49 लोग घायल हुए हैं।