सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बरसे दीपके, सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से पूछे 6 सवाल
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकारी स्कूलों के खस्ताहाल को लेकर सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को एक पत्र लिख 6 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा, "पिछले 5 सालों में राज्य के कितने सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया गया और कितनों को तुरंत मरम्मत की ज़रूरत है?...बीते 5 सालों में सरकारी स्कूलों के लिए कितना बजट आवंटित किया गया?"