सरकारी स्कूल में बिना अनुमति स्टूडेंट्स को दिखाई गई 'धुरंधर', सामने बैठ मजे लेते रहा टीचर

मैहर (एमपी) ज़िले के एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर बिना आधिकारिक अनुमति के छात्रों को A-रेटेड फिल्म 'धुरंधर' दिखाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा बनाया गया एक वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के आदेश दिए गए। मामले को लेकर सीएम-हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Load More