सरकार 1-2 महीने में फेम-3 योजना को देगी मंज़ूरी: भारी उद्योग मंत्री कुमारस्वामी
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लागू फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (फेम) योजना के तीसरे चरण को 1-2 महीने में मंज़ूरी देगी। उन्होंने कहा, "फेम-3 को लेकर सुझाव मिले हैं। फेम-1 व फेम-2 में जो खामियां थीं उन्हें दूर करने पर काम कर रहे हैं।"