सरकार इमामों को इजाज़त दे, बॉर्डर पर जाकर पाक से लड़ने को तैयार: मौलाना साजिद रशीदी
ऑल इंडिया इमाम असोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा है कि पाकिस्तान की धमकियां उसकी बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने कहा, "हम आग्रह करते हैं कि ऐसे लोगों से निपटने के लिए सरकार इमामों को इजाज़त दे, हम बॉर्डर पर जाकर उनके साथ लड़ने को तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का इस्लाम से कोई नाता नहीं है।