सरकार के अनुसार पहलगाम में क्यों तैनात नहीं था कोई सैनिक?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र ने सर्वदलीय बैठक में स्पष्ट किया कि पहलगाम में कोई सैनिक तैनात नहीं था क्योंकि जून में अमरनाथ यात्रा से पहले मार्ग आधिकारिक तौर पर खोला जाता और सुरक्षित किया जाता। केंद्र ने बताया कि टूर ऑपरेटर्स ने 20 अप्रैल से पर्यटकों को क्षेत्र में ले जाना शुरू कर दिया और प्रशासन को सूचना नहीं दी।