सरकार के इनकम टैक्स बिल 2025 वापस लिए जाने के बाद क्या टैक्स स्लैब में भी होंगे बदलाव?
केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स बिल 2025 वापस ले लिया है और बिल का नया वर्ज़न 11 अगस्त को संसद में पेश किया जाएगा। दरअसल, बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली सिलेक्ट कमिटी की सिफारिशों को नए वर्ज़न में शामिल किया गया है और इन सिफारिशों में टैक्स स्लैब को लेकर बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।