सरकार को एसबीआई से मिला ₹8,077 करोड़ का डिविडेंड

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एसबीआई से ₹8,076.84 करोड़ के लाभांश (डिविडेंड) का चेक मिला है। एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने सोमवार को वित्त मंत्री सीतारमण को यह चेक सौंपा। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को ₹6,959 करोड़ का लाभांश दिया था।

Load More