सरकार के जागने से पहले कितने और परिवार बर्बाद होने चाहिए?: तमिलनाडु रेल हादसे पर राहुल
तमिलनाडु में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "मैसूर-दरभंगा रेल दुर्घटना बालासोर दुर्घटना की तरह ही है।" उन्होंने कहा, "कई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बावजूद कोई सबक नहीं सीखा गया। जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है। इस सरकार के जागने से पहले कितने और परिवार बर्बाद होने चाहिए?"