सरकार का दावा- FDI में कोई गिरावट नहीं, दुनिया के 112 देश कर रहे हैं निवेश
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में एफडीआई में कोई गिरावट नहीं दिख रही, बस ग्लोबल मार्केट के चलते थोड़ा उतार-चढ़ाव रहता है। बकौल गोयल, पहले के मुकाबले ज़्यादा देश भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित रहते हैं। एफडीआई के स्रोत देशों की संख्या 2013-14 के 89 से बढ़कर 2024-25 में 112 हो गई है।