सरकार का पहली छमाही में घटकर ₹4.74 लाख करोड़ रहा राजकोषीय घाटा
लेखा महानियंत्रक के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा ₹4.74 लाख करोड़ पहुंच गया जो वित्त वर्ष के निर्धारित लक्ष्य का 29.4% है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को ₹16.13 लाख करोड़ तक सीमित रखना है। पिछले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.6% था।