सरकार के सभी निर्वाचित सदस्य अस्थाई होते हैं: काम चलाऊ सीएम कहे जाने पर आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा अरविंद केजरीवाल के 'काम चलाऊ सीएम' वाले बयान पर उन्हें लिखे गए पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "सरकार के सभी निर्वाचित सदस्य असल में अस्थाई ही होते हैं। मुझे यह देखकर निराशा हुई कि आपका पत्र रचनात्मक सहयोग के बजाय आलोचना पर केंद्रित है।"