सरकार ने ₹24,657 करोड़ की 8 रेल परियोजनाओं को दी मंज़ूरी, 7 राज्यों को करेंगी कवर
केंद्र सरकार ने ₹24,657 करोड़ की 8 रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, "ये परियोजनाएं 7 राज्यों- ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल को कवर करेंगी और रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को 900 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। वैष्णव के मुताबिक, इन परियोजनाओं से 767 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन कम होगा।