सरकार ने 22%-30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी की खत्म
सरकार ने इथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी में छूट दी है। केंद्रीय राजस्व विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल पर बीआईएस स्टैंडर्ड के मुताबिक एक्साइज़ ड्यूटी की दर शून्य कर दी है। गौरतलब है, सरकार ने हाल ही में 85% इथेनॉल युक्त पेट्रोल लॉन्च किया है।