सरकार ने 26 मौतों का बदला लिया: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पहलगाम में मारे गए कश्मीरी युवक के पिता
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता हैदर शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम खुश हैं...जिन 26 लोगों की मौत हुई...उनका बदला लिया गया...शुक्रिया अदा करते हैं कि...फौज व सरकार ने बदला लिया।" बकौल हैदर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा था कि वह बदला लेंगे।