मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाज़ी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक किए हैं। ये प्लैटफॉर्म स्पोर्ट्स बेटिंग, ऑनलाइन कसीनो और बेटिंग एक्सचेंज से जुड़े थे। बकौल रिपोर्ट्स, अब तक करीब 8,400 साइट्स बंद की जा चुकी हैं, जिनमें 4,900 'ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम' के बाद ब्लॉक हुई हैं।