सरकार ने 5% और 18% GST स्लैब का रखा प्रस्ताव, तंबाकू और पान मसाला पर 40%: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार ने जीएसटी स्ट्रक्चर में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव दिया है और 5% व 18% के दो टैक्स स्लैब की सिफारिश की है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि तंबाकू और पान मसाला जैसी वस्तुओं पर 40% जीएसटी लगेगा। यह प्रस्ताव कथित तौर पर जीएसटी काउंसिल को भेजा गया है।