सरकार ने 6 बिंदु शेयर कर बताया- कब-कब हाथों को धोना चाहिए
ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के मौके पर सरकार ने 6 बिंदु शेयर कर बताया है कि हाथों को शौचालय जाने के बाद धोना चाहिए। इसके अलावा खाना पकाने से पहले, खाना खाने से पहले, कूड़ा या जानवरों को छूने के बाद, बच्चों का मल साफ करने के बाद व बच्चों को खाना खिलाने से पहले हाथ धोना चाहिए।