सरकार ने AI फ्रॉड का देशव्यापी अलर्ट किया जारी, मंत्रालयों को साइबर सुरक्षा की समीक्षा का आदेश
CERT-In ने सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर को एआई-असिस्टेड फ्रॉड और हैकिंग से सुरक्षित रखने के लिए डिफेंस प्लान का ब्लूप्रिंट जारी किया है। सभी मंत्रालयों को 'अपनी साइबर सुरक्षा स्थिति की तत्काल समीक्षा' करने का आदेश दिया है। ब्लूप्रिंट में 'जीरो ट्रस्ट सिक्योरिटी', 'अज़्यूम ब्रीच' और 'डिफेंस-इन-डेप्थ' को ऐसे हमलों से बचाव के मुख्य सिद्धांतों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।