सरकार ने CPSE के शेयर बायबैक और डिविडेंड के लिए नई गाइडलाइन की जारी
सरकार ने सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज़ेज़ (सीपीएसई) के शेयर बायबैक और डिविडेंड के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, फाइनेंशियल सेक्टर के सीपीएसई को प्रॉफिट का कम-से-कम 30% न्यूनतम सालाना डिविडेंड के रूप में देना होगा। वहीं, अन्य सीपीएसई को प्रॉफिट का कम-से-कम 30% या नेटवर्थ का 4% (जो ज़्यादा हो) सालाना डिविडेंड के रूप में देना होगा।