सरकार ने HAL से वायुसेना के 240 Su-30MKI एयरो-इंजन खरीदने को दी मंज़ूरी

सुरक्षा मामलों से संबंधित कैबिनेट कमिटी ने सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्‍स (एचएएल) से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों सुखोई-30एमकेआई के लिए 240 एयरो-इंजन खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। इन इंजनों को ₹26,000 करोड़ में खरीदा जाएगा। इन इंजनों को एचएएल के कोरापुट डिवीज़न में तैयार किया जाएगा और इनकी डिलीवरी एक साल बाद शुरू होने की उम्मीद है।

Load More