सरकार ने LoC पर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी संपत्तियों को तबाह करने का वीडियो किया शेयर
भारत ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुई प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एलओसी पर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी संपत्तियों को नष्ट किए जाने के 3 वीडियो दिखाए। एक वीडियो में एक बिल्डिंग पर हमला दिखाया गया जबकि अन्य दो वीडियो में पहाड़ी इलाकों में हमले दिखाए गए। भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।