केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि केंद्रीय कैबिनेट ने आयकर विभाग के ₹1,435 करोड़ के PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दे दी है। मंत्री ने बताया, "PAN 2.0 करदाता पंजीकरण सेवाओं के प्रौद्योगिकी-आधारित रूपांतरण को सक्षम करेगा, इसमें मौजूदा सिस्टम को पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा, यह पूरी तरह से पेपरलैस और ऑनलाइन रहेगा।"