सरकार ने UPI लेनदेन पर 0.4% चार्ज के पीछे अमेरिकी दबाव के दावों पर दी प्रतिक्रिया
वित्त मंत्रालय ने उन दावों को खारिज किया है जिनमें कहा गया कि दुकानों-कारोबारियों को किए जाने वाले P2M UPI भुगतान पर अमेरिकी दबाव में 0.4% MDR लगाने का फैसला लिया गया। मंत्रालय ने कहा, "भारत में UPI से जुड़े नीतिगत फैसले स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं जिनका उद्देश्य डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आत्मनिर्भर, समावेशी और किफायती बनाना है।"