सरकार ने Wi-Fi के इस्तेमाल को लेकर शेयर किए सेफ्टी टिप्स

केंद्र सरकार के सीईआरटी-इन ने वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर सेफ्टी टिप्स शेयर किए हैं। सीईआरटी-इन के अनुसार, ऑनलाइन शॉपिंग व बैंकिंग के लिए सिर्फ 'https://' से शुरू होने वालीं वेबसाइट्स ही इस्तेमाल करें, पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या कोई संवेदनशील कार्य न करें और मोबाइल हॉटस्पॉट व होम वाई-फाई के लिए मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें।

Load More