सरकार ने अखरोट को बताया 'प्रकृति का दिया अनमोल उपहार', गिनाए इसके लाभ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी ने अखरोट को प्रकृति का दिया अनमोल उपहार बताते हुए इसके स्वास्थ्य लाभ गिनाए हैं। एनएचएम यूपी के अनुसार, यह पाचन क्रिया में सुधार करता है, वज़न नियंत्रित करने में सहायक है और त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, यह ऐंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और मस्तिष्क को तेज़ व सक्रिय रखता है।