सरकार ने इनकम टैक्स रिफंड स्कैम को लेकर जारी की चेतावनी, बताए बचने के उपाय
केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स रिफंड स्कैम को लेकर लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है, "स्कैम से सावधान रहें!" सरकार ने बताया, "जालसाज़ मेसेज भेजकर यह दावा कर रहे हैं कि आपको रिफंड मिला है।" सरकार ने इससे बचने के उपायों को लेकर कहा, "अपनी वित्तीय जानकारियां सुरक्षित रखने के लिए आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें, सतर्क रहें।"