सरकार ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी
सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सर्ट-इन के मुताबिक, एंड्रॉयड वर्ज़न्स 12, 12L, 13 और 14 में कई खामियां मिली हैं। बकौल सर्ट-इन, एंड्रॉयड में ये खामियां फ्रेमवर्क, सिस्टम, आर्म कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट्स, क्वॉलकॉम क्लोज़्ड-सोर्स कंपोनेंट्स व अन्य की वजह से हैं।