सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री के बयान 'पाक को सूचना दी गई' पर दिया स्पष्टीकरण
ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान की आलोचना होने के बाद विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा, "विदेश मंत्री ने कहा कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में चेतावनी दी थी...जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद का शुरुआती चरण है। इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है कि...यह ऑपरेशन से पहले की बात है।"