सरकार ने की अगली राष्ट्रीय जनगणना की तारीखों की पुष्टि
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तारीखों की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि देशभर में जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 होगी। मंत्रालय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों और लद्दाख के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026 होगी। जनगणना की अधिसूचना 16 जून 2025 को प्रकाशित हो सकती है।