सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का किया पुनर्गठन, प्रीति ज़िंटा समेत 18 हस्ती शामिल
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से 3-साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का पुनर्गठन किया है जिसमें 18 सदस्य शामिल किए गए हैं। पुनर्गठित सीबीएफसी में अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा, अभिनेता सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, रूपाली गांगुली, प्रियदर्शन, पल्लवी जोशी, हंसराज हंस, मनोज जोशी, रिकी केज, यतींद्र मिश्र और अन्य शामिल हैं।