सरकार ने कामकाजी घंटों को प्रति सप्ताह 70 या 90 घंटे करने से जुड़े सवाल का दिया जवाब
श्रम और रोज़गार राज्य मंत्री शोभा कारान्दलाजे ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया है कि अधिकतम कार्य घंटों को बढ़ाकर 70 या 90 घंटे प्रति सप्ताह करने जैसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने 90 घंटे/हफ्ता व इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने 70 घंटे/हफ्ता काम करने की वकालत की थी।