सरकार ने गूगल क्रोम चलाने वालों के लिए जारी की उच्च स्तर के खतरे की चेतावनी
सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने गूगल क्रोम डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए उच्च स्तर के खतरे की चेतावनी जारी की है। ब्राउज़र में खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स मैलिशियस वेब पेज खोलने के लिए यूज़र्स को फंसा सकते हैं और डिवाइस पर मनमाना कोड चला सकते हैं। यूज़र्स को तुरंत क्रोम अपडेट करने की सलाह दी गई है।