सरकार ने गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी
सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। गूगल क्रोम के 126.0.6478.114/115 (मैक और विंडोज़) से पुराने और 126.0.6478.114 (लिनक्स) से पुराने वर्ज़न्स में खामियां मिली हैं। सीईआरटी-इन ने कहा कि इन खामियों से रिमोट अटैकर्स टार्गेटेड सिस्टम पर आर्बिट्रेरी कोड रन कर सकते हैं।