सरकार ने गुटका, सिगार, सिगरेट जैसी चीज़ों पर क्यों बढ़ाया 12% टैक्स?
सरकार ने गुटका, सिगार, सिगरेट, कार्बोनेटेड शुगर ड्रिंक्स जैसी चीज़ों (सिन गुड्स) पर लगने वाली 28% जीएसटी दर को बढ़ाकर 40% कर दिया है। इन उत्पादों पर दरें इसलिए बढ़ाई गई हैं क्योंकि सरकार इनके कंज़म्पशन को कम करने के साथ-साथ 'सिन गुड्स' के टैक्स से अपना राजस्व भी बढ़ाना चाहती है। 40% स्लैब को 'स्पेशल रेट्स' कहा जाएगा।