सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर गिनाए 6 स्तंभ जिन्होंने तोड़ दी आतंकवाद की कमर
'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर सरकार ने ऑपरेशन के छह मुख्य स्तंभों के बारे में बताया है। इनमें नियंत्रित युद्ध, आतंकी नेटवर्क पर हमला, कम-से-कम घरेलू नुकसान के साथ अधिकतम क्षति पहुंचाना, स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल, मज़बूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और पूरे राष्ट्र का सहयोग शामिल हैं। 88 घंटे तक चले ऑपरेशन में 100+ आतंकियों को मार गिराया गया था।