सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए लगाई स्टॉक लिमिट, आखिर क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम?
पिछले एक महीने में चीनी के खुदरा दाम 8-15% तक बढ़े हैं और थोक भाव ₹400/क्विंटल तक चढ़ गया है। इस तेज़ी की वजह इस साल चीनी का उत्पादन अनुमान से करीब 5% कम रहना, सालाना खपत करीब 280-लाख टन होना और 8-लाख टन चीनी का निर्यात होना है। वहीं, सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक-लिमिट लागू की है।