सरकार ने जारी की चेतावनी! मोबाइल की IMEI से ना करें छेड़छाड़, देना होगा ₹50 लाख जुर्माना
दूरसंचार विभाग ने मोबाइल यूज़र्स के लिए 31 अगस्त को एक ज़रूरी सुरक्षा चेतावनी जारी की। विभाग ने कहा कि मोबाइल के आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ करना या फर्ज़ी कागज़ात दिखाकर सिम कार्ड लेना टेलीकम्युनिकेशन ऐक्ट 2023 के तहत गंभीर अपराध है और ऐसा करने पर 3 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।