सरकार ने जारी की जीएसटी लागू होने के बाद सस्ती हुई चीज़ों की सूची
सरकार ने जीएसटी के 7 साल पूरे होने पर सस्ती हुई चीज़ों की सूची ट्वीट की है। इनमें गीज़र, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन व टेलीविज़न (32 इंच तक) जैसे घरेलू उपकरण और हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक्स व कलाई घड़ी जैसी वस्तुएं शामिल हैं। बकौल सरकार, मोबाइल फोन, मूवी टिकट, किचनवेयर, गद्दे, गेहूं, चावल, दही, लस्सी और छाछ भी सस्ते हुए।