सरकार ने जारी की पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाए गए 8 बड़े कदमों की सूची
सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित भारतीय पीएम बनने पर उनके नेतृत्व में उठाए गए 8 बड़े कदमों की सूची शेयर की है। इनमें अनुच्छेद 370 हटना, राम मंदिर का निर्माण, यूपीआई, जीएसटी, नक्सल मुक्त भारत, वंदे भारत ट्रेन, खुले में शौच मुक्त भारत और दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनना शामिल हैं।