सरकार ने जारी किए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देर रात किए गए हमलों के वीडियो
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बुधवार को बताया कि सैन्य कार्रवाई रात 1:05-1:30 बजे तक हुई। इसके बाद ब्रीफिंग में पीओके और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई के वीडियो दिखाए गए। अधिकारियों के अनुसार, मरकज़ तैयबा मुरदिके में अजमल कसाब की ट्रेनिंग हुई थी।