सरकार ने जताई पाकिस्तान द्वारा भारतीय बांधों को निशाना बनाए जाने की आशंका, दी चेतावनी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है, "पाकिस्तान का दावा है कि हमने पीओके में नीलम-झेलम बांध को निशाना बनाया। यह पूरी तरह मनगढ़ंत बात और कोरा झूठ है।" उन्होंने कहा, "अगर इस दावे की आड़ में पाकिस्तान ने किसी भारतीय बांध को टारगेट किया तो उसके बाद जो भी होगा उसके लिए सिर्फ पाकिस्तान ज़िम्मेदार होगा।"