सरकार ने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेल सी ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो किए शेयर, कहा- अद्भुत
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तमिलनाडु के नए पंबन ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो X पर पोस्ट किए हैं जो भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है। उन्होंने इसे 'अद्भुत इंजीनियरिंग' बताया और कहा कि जल्द ही इसका उद्घाटन किया जा सकता है। 1914 में बने पुराने पुल को जंग लगने के कारण बंद कर दिया गया था।