सरकार ने नए ट्रांसनैशनल स्कैम को लेकर जारी की आईफोन यूज़र्स के लिए चेतावनी
केंद्र सरकार ने नए ट्रांसनैशनल स्कैम🚨 को लेकर आईफोन यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी करते हुए पूछा है कि क्या आपको भी ऐसे मेसेज मिले? इसमें आईफोन यूज़र्स को रैंडम अकाउंट्स से कूरियर/पैकेज डिलीवरी के लिए आईमेसेज मिलता है जिसमें यूज़र्स को ऐड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जाता है। सरकार ने कहा, "संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।"